{"_id":"59e79acc4f1c1bd1538b81f2","slug":"81508350668-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी दोस्ती निभाने बलूनी के घर पहुंचे त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी दोस्ती निभाने बलूनी के घर पहुंचे त्रिवेंद्र
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी आएं और अपने पुराने दोस्त के यहां न जाते ऐसा हो नहीं सकता। उन्होंने अपने सुख-दुख के साथी अनिल बलूनी के घर जाकर पुरानी दोस्ती निभाई। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की मौजूदा राजनीति और पार्टी संगठन को लेकर करीब 25 मिनट तक एकांत में गुफ्तगू भी हुई जिसने भाजपा के कई बड़े नेताओं को बेचैन कर दिया है।
मुख्यमंत्री रावत बुधवार को हेलीकाप्टर से हल्द्वानी पहुंचे और अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर शीशमहल निवासी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के घर पहुंच गए। मंगलवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बलूनी के घर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक फेरबदल हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी संभाले अनिल बलूनी मंगलवार देर रात ही अपने घर पहुंचे थे। हल्द्वानी में कार्यक्रम और पुराने दोस्त का भी मौजूद होना, मुख्यमंत्री को दोस्ती का प्रेम बलूनी के घर खींच ले गया।
वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव में जब कोटद्वार सीट से अनिल बलूनी ने चुनाव लड़ा था तो उनका पर्चा खारिज हो गया जिसे उन्होंने हाइकोर्ट में चुनौती दी थी। दोबारा चुनाव हुआ, हालांकि उपचुनाव में बलूनी हार गए थे तब से ही बलूनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत में गहरी दोस्ती है। त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के मुखिया की कमान संभालने से पहले जब भी कुमाऊं के दौरे पर आते थे तो अक्सर उनका बलूनी के आना-जाना होता रहा है। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक हालातों के साथ ही कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की खबर ने पार्टी के कई बड़े नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। दोनों नेताओं का वार्तालाप के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बलूनी के आवास पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।