{"_id":"59c542eb4f1c1b24688b5e93","slug":"81506099947-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट का दखल खत्म होने तक जारी रखेंगे लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट का दखल खत्म होने तक जारी रखेंगे लड़ाई
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर से ट्रस्ट के खिलाफ द्वाराहाट में मंदिर सर्वदलीय संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मंदिर से ट्रस्ट का दखल खत्म नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि इस संबंध में पूर्व में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजे गए थे। कार्यालय से उत्तराखंड मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप लगाए कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर भी मनमानी की जा रही है।
सर्वदलीय संघर्ष समिति की धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 2016 में झूठे आश्वासन देकर आंदोलन तुड़वाया गया, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई है। समिति ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी भेजे। 24 अगस्त 2017 को प्रधानमंत्री कार्यालय से उत्तराखंड मुख्य सचिव से इस प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश जारी हुए, लेकिन दो माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
वक्ताओं ने कहा कि ट्रस्ट ने मंदिर समिति को गुमराह कर डीड पंजीकृत करवाई, समिति ने मनमानी का विरोध किया तो समिति के सदस्यों को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद जोशी, प्रधान गीता चौधरी, जगदीश रौतेला, जीवन सिंह रौतेला, महेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर भट्ट, रामदत्त मठपाल, डॉ. डीपी चौधरी, किशोरी लाल शाह, हरीश कांडपाल सहित तमाम लोग बैठे।