फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल अल्मोड़ा रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल अल्मोड़ा रवाना

Wed, 19 Jul 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दसवां दल अल्मोड़ा रवाना
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पांचवें दल के सदस्य कैलाश यात्रा पूरी कर सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं, जबकि दसवें दल में शामिल 16 महिलाओं समेत 60 यात्री कैलाश यात्रा के लिए अल्मोड़ा रवाना हुए। पांचवें यात्री दल के यात्रियों की यात्रा सकुशल पूरी होने और दसवें दल के यात्रियों को यात्रा सकुशल संपन्न करने की मनोकामना की गई।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक डीके शर्मा, प्रबंधक आरसी पांडेय और अन्य टीआरसी कर्मियों ने यात्रियों का स्वागत किया। वापस लौटे पांचवें दल में 12 महिलाओं समेत 54 यात्रियों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र बांटे गए। दोपहर भोजन के बाद दसवें दल के सदस्य कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गए। यात्रा पूरी कर लौटे यात्री दल के सभी सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पांचवे दल के यात्रियों ने अनुभव साझा किए। बताए दसवें यात्री दल की जनसंपर्क अधिकारी मध्यप्रदेश की दीप्ति गौर मुखर्जी हैं। इसके समन्वयक केेएमवीएन के देवेंद्र पंचोला हैं। दल में बिहार के दो, चंडीगढ़ के 12, दिल्ली के चार, गुजरात के 10, उत्तराखंड के चार, हरियाणा के तीन, कर्नाटक के छह, मध्यप्रदेश के आठ, महाराष्ट्र के तीन, पश्चिम बंगाल से एक, पंजाब के तीन, राजस्थान के छह और तमिलनाडु के एक यात्री शामिल हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय अधिकारी (साहसिक पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि बरसात के यात्रा मार्ग में पड़ावों में किसी तरह की दिक्कतेें यात्रियों को नहीं आए, इसके लिए दुरुह मार्गों पर अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है और मार्ग में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed