फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   80 million liquor sold

80 लाख की दारू बिकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
80 million liquor sold
हल्द्वानी सरस मार्केट के सामने शराब की दुकान में नही रखा जा रहा सोशल डिस्टेंस को ध्यान। अमर उजा - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शराब पाने के लिए दो दिन की आपाधापी के बाद बुधवार को राहत देखी गई। दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया और ग्राहकों ने भी बाजार कर रुख नहीं किया। बुधवार को शहर में सिर्फ 80 लाख की शराब बिकी। जबकि दुकानें अधिक खोली गईं थी। शहर में अंग्रेजी शराब की 13 दुकानों में से बुधवार को 12 दुकानें खुली गईं। मंडी बाईपास और मंगलपड़ाव की दुकान के अलावा अन्य स्थानों पर लाइन नहीं लगानी पड़ी। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कुछ दुकानों पर समय से माल नहीं मिल सका। शहर की जिस दुकान पर दो दिनों तक सबसे अधिक भीड़ रही वहां दोपहर में ग्राहक मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शराब की कीमत बढ़ने की संभावना के चलते कुछ ने स्टॉक किया है।
विज्ञापन

कार चालक दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने हाइडिल गेट पर बुधवार को चेकिंग के दौरान दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चालक धर्मेंद्र चौहान बद्रीपुरा का रहनेवाला है। पूछताछ से पता चला है कि वह अपने मालिक के लिए अंग्रेजी शराब खरीदकर ले जा रहा था। उधर, मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि उदयलालपुर पेटोल पंप के पास चेकिंग के दौरान सुरेश सिंह बिष्ट को कार से एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। वह पिथौरागढ़ जिले के मदकोट मुनस्यारी का मूल निवासी है और पांडे निवाड़ में किराए के मकान में रहता है। लामाचौड़ चौकी प्रभारी महेश जोशी ने एमईटी कालेज के पास रामपुर जिले के अबरपुर विलासपुर निवासी अफसर अली को 54 पाउच शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed