{"_id":"6a1dd97635477db15a046c1f","slug":"7th-national-youth-muay-thai-championship-starts-today-haldwani-news-c-337-1-ha11015-133437-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सातवीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सातवीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप आज से
Tue, 02 Jun 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की देखरेख और उत्तराखंड राज्य खेल परिषद की ओर से आयोजित सातवीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप के लिए देशभर से 883 खिलाड़ी सोमवार को हल्द्वानी पहुंच गए। गौलापार स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों की नापजोख और मेडिकल प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता चार जून तक होगी। इसके लिए 12 अंतरराष्ट्रीय और 48 राष्ट्रीय रेफरी भी हल्द्वानी पहुंचे हैं। प्रदेश के 59 खिलाड़ी भी इसमें भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महासचिव श्रीराम चौधरी भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।