फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   76.9% of women and 86.7% of men use the internet in uttarakhand

हर घर में बढ़ा इंटरनेट का दायरा: 15-49 आयु वर्ग की 76.9 महिलाएं, 86.7 फीसदी पुरुष कर रहे उपयोग

Sun, 30 Aug 2026 12:38 PM IST
गायत्री जोशी अमित उप्रेती
अमित उप्रेती Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:38 PM IST
सार

स्मार्टफोन, सस्ती इंटरनेट सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से उत्तराखंड में इंटरनेट उपयोग तेजी से बढ़ा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार 15- 49 वर्ष आयु वर्ग की 76.9 महिलाएं और 86.7 फीसदी पुरुष इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
76.9% of women and 86.7% of men use the internet in uttarakhand
इंटरनेट - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

हर घर में स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच के साथ ही डिजिटल भुगतान से लेकर ऑनलाइन शिक्षा के चलते इंटरनेट उपयोग में तेजी आई है। खासकर महिलाओं में डिजिटल पहुंच में सुधार आया है। उत्तराखंड में 15 से 49 आयु वर्ग की 79.9 फीसदी महिलाएं इंटरनेट का उपयोग कर रही हैं। 86.7 फीसदी पुरुष इसका उपयोग कर रहे हैं। 2021 में महिलाओं यह केवल 45.1 और पुरुषों का 74.6 फीसदी औसत था।

विज्ञापन

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार उत्तराखंड में इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ा है। 2019-21 की तुलना में महिलाओं में इंटरनेट उपयोग में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। पिछले सर्वेक्षण में केवल 45.1 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल करती थीं, जो अब बढ़कर 76.9 प्रतिशत हो गई हैं। इसी तरह पुरुषों में इंटरनेट उपयोग 74.6 प्रतिशत से बढ़कर 86.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

विज्ञापन


कारण

स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच, सस्ती इंटरनेट सेवाएं, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण के कारण इंटरनेट उपयोग में तेजी आई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की डिजिटल पहुंच अभी भी शहरी क्षेत्रों की तुलना में कम है, जिसे और बेहतर बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में इंटरनेट उपयोग महिला और पुरुष

इंटरनेट- ग्रामीण- शहरी - कुल प्रतिशत में

महिला- 73.1- 85.3- 76.9

पुरुष- 85- 89.7- 86.7

इंटरनेट का तेजी से विस्तार हो रहा है, बीएसएनएल अब नए प्रोजक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा कवर करने पर काम कर रहा है। आने वाले एक दो वर्षों में गामीण क्षेत्रों में इंटरनेट का उपयोग करीब 95 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।-श्रीराम गौड़, उप महाप्रबंधक बीएसएनएल


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed