फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संगीत विभाग के नए भवन में दिखेगी पहाड़ की संस्कृति

संगीत विभाग के नए भवन में दिखेगी पहाड़ की संस्कृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
संगीत विभाग के नए भवन में दिखेगी पहाड़ की संस्कृति
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बन रहा संगीत विभाग का नया भवन पहाड़ की संस्कृति का दीदार कराएगा। इस भवन में पहाड़ी क्षेत्र के मकानों और धार्मिक मठों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विवि की विकास समिति ने नक्शे को सहमति मिलने के बाद इस भवन को तराशने का जिम्मा निर्माण निगम को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, कुमाऊं विवि के अल्मोड़ा परिसर में संगीत विभाग की ओर से विद्यार्थियों के अभ्यास को लेकर एक अलग भवन बनाने की मांग की जा रही थी। इस पर कुलपति प्रो.डीके नौडियाल और कुलसचिव डॉ.महेश कुमार की ओर से मंजूरी दी गई थी। विवि के निदेशक विकास एवं नियोजन प्रो.आरएस जलाल ने बताया कि संगीत विभाग के भवन को आकर्षक बनाने के साथ ही पहाड़ की संस्कृति से जोड़ने को लेकर विचार बना।
विज्ञापन

स्वीकृत नक्शे के अनुसार इस भवन में पहाड़ के मकानों और धार्मिक मठों के समान बनावट की जाएगी। इस भवन में संगीत अभ्यास के लिए प्रयोगशाला के साथ ही एक बहुउद्देशीय भवन भी बनाया जा रहा है। प्रो.जलाल ने बताया कि अल्मोड़ा परिसर में रसायन विज्ञान के भवन के जीर्णोद्धार के साथ ही कंप्यूटर विभाग के निर्माणाधीन भवन का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed