{"_id":"5c156367bdec22571a0f8963","slug":"71544905575-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में चार मुद्दे उठाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में चार मुद्दे उठाए गए
विज्ञापन
बिजनौर महाचौपाल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सट्टा और नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब कमर कसने की रणनीति बनाई है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा है कि अब सट्टा रोकने के लिए अब महिला कमेटी बनेगी जबकि नशे पर अंकुश लगाने के लिए मोहल्ला कमेटी का गठन किया जाएगा। लोगों की समस्या सुनने के लिए अब महीने के दूसरे शनिवार को एसपी सिटी बनभूलपुरा थाने में बैठेंगे। साथ ही बाइक चलाते नाबालिग पकड़े गए तो अभिभावकों को थाने बुलाया जाएगा। ये चार बड़े एलान एसएसपी ने शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की चौपाल में किए।
चोरगलिया रोड स्थित एवान-ए-जहूर मैरिज हाल में आयोजित पुलिस चौपाल में मुख्य अतिथि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने जनता के सवालों के जवाब में कहा कि अब महिलाएं ही बताएंगी कि उनके पति या परिवार के सदस्य कहीं सट्टा खेलकर पैसा तो नहीं गवां रहे हैं। नशा रोकने के लिए मोहल्ला कमेटी गठित होगी। यह कमेटी नशे के शिकार लोगों की काउंसिलिंग भी कराएगी। तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना देगी। यदि जांच के दौरान सिपाही की गड़बड़ी मिलेगी तो उसे दुर्गम क्षेत्र बेतालघाट भेज दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि बाइक या स्कूटी चलाने पर नाबालिग बच्चों को पकड़कर अभिभावकों को बुलाया जाएगा। अभिभावक शपथपत्र देंगे कि फिर पकड़े जाने पर वाहन जब्त होगा। इसी प्रकार बच्चों के हाथ में टेंपो का स्टेयरिंग देने वाले मालिक पकड़े जाएंगे। केमू स्टेशन पर जाम लगने, लाइन नंबर एक में संचालित टेंपो की चेकिंग की जाएगी। बसों को निर्धारित रूटों से संचालित कराया जाएगा। चौपाल का संचालन शराफत हुसैन ने किया।
सट्टा रोकने को महिला कमेटी और नशा रोकने को मोहल्ला कमेटी बनेगी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की चौपाल में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने किए चार बड़े एलान
महीने के दूसरे शनिवार को एसपी सिटी बनभूलपुरा थाने में बैठेंगे
बाइक चलाते नाबालिग पकड़े गए तो अभिभावकों को आना को थाने
जनता के सुझाव
यहां गरीब तबके की आजीविका टेंपो है। यदि कोई गलत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नशा और सट्टा बंद होना चाहिए। -मजहर नईम नवाब लाइन नंबर 16 से जनाजे गुजरते हैं। इस मार्ग पर जानवर बैठे रहते हैं। इसका समाधान होना चाहिए। -अब्दुल कवि
विज्ञापन
बीस साल पहले इतना नशा नहीं था। अब सौ गुना ज्यादा हो गया है। गांधीनगर में सुबह छह बजे चरस बिकती है। पुलिस को चेक करना चाहिए। -इकबाल भारती
स्कूलों की छुट्टी होने पर टेंपो और अन्य वाहन से छात्र छात्राओं को दिक्कत होती है। सड़क पार करने में दिक्कत होती है। यहां ट्रैफिक पुलिस तैनात होनी चाहिए। -सलीम सैफी
बनभूलपुरा की युवा पीढ़ी सट्टा के अवैध धंधे में लिप्त है। काफी परिवार सट्टे से बर्बाद हो गए हैं। -मजहर अली
क्षेत्र से नशा समाप्त होना चाहिए। इस मामले में पार्षद और राजनीतिक दलों के लोगों को मिलाकर कमेटी गठित होनी चाहिए।
-हाजी यासीन खां
लाइन नंबर एक और मंगल पड़ाव में जाम लगा रहता है। मरीजों को अस्पताल लेकर जाने में दिक्कत होती है।
- मोहम्मद गुफरान पार्षद
मंगलपड़ाव चौकी में जाम की शिकायत करने पर पुलिस ध्यान नहीं देती है। क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा होता है। शिकायत करने के लिए एक दिन निर्धारित होना चाहिए।
-शोएब तैयब
लाइन नंबर 17 में सड़क के किनारे खड़े वाहन जाम करते हैं। वाहनों को हटाने का प्रबंध होना चाहिए। -महबूूब आलम पार्षद
छोटे बच्चे नशा कर रहे हैं। हमने व्यक्तिगत तौर पर काफी प्रयास किया। पुलिस मजदूर वर्ग के लोगों को नशे से बचाएं।
-जेबा वारसी पार्षद
इन्होंने भी रखी अपनी बात
सुहेल शम्सी, इस्लाम मिकरानी, सरताज आलम, विक्की खान, अबू तस्लीम, जावेद सिद्दीकी।
ये रहे मौजूद
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सपा नेता शोएब अहमद, पम्मी सैफी, हाजी इंतजार हुसैन, अजहर सिद्दीकी, पार्षद रईस अहमद, रूमी वारसी, जीशान परवेज, अरशद अयूब आदि।