फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फल प्रसंस्करण यूनिट स्थापना के लिए काश्तकारों व उद्यमियों के बीच समन्वय होगा

फल प्रसंस्करण यूनिट स्थापना के लिए काश्तकारों व उद्यमियों के बीच समन्वय होगा

Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
फल प्रसंस्करण यूनिट स्थापना के लिए काश्तकारों व उद्यमियों के बीच समन्वय होगा
डीएम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा है कि जिले में फल प्रसंस्करण यूनिटों की स्थापना के लिए काश्तकारों को फल व सब्जी उत्पादन की नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अचार, जैम, जेली, मुरब्बा, शहद, मशरूम व फूलों के उत्पादन व सब्जियों की पैकिंग यूनिटें लगाने के लिए उद्यमियों व काश्तकारों के बीच समन्वय कराया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों की स्थापना के उद्देश्य से अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने नैनीताल जिले का चयन यूनिटें स्थापित कराने के लिए किया है, लिहाजा उद्यान, कृषि, मत्स्य, दुग्ध विकास, बैंक व ग्राम विकास से जुड़े अधिकारी फल सब्जी उत्पादन कर रहे काश्तकारों से दो तरफा संवाद बनाकर ऐसी कार्य योजना बनाए ताकि जिले में फल व सब्जी उत्पादन की नई तकनीकी के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य हो व फल सब्जी की प्रोसेसिंग कर उत्पाद तैयार किए जा सकें। डीएम ने इसका जिम्मा मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को सौपा। डीएम ने कहा कि जिला स्तर का प्रशिक्षण एवं प्रजेंटेशन कार्यक्रम 28 दिसंबर को हल्द्वानी में होगा। बैठक में जिला विकास प्रबंधक विभोर कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, महाप्रबंधक उद्योग, विपिन कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.पीसी भंडारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


काश्तकारों और उद्यमियों में होगा समन्वय
फल प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed