फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लोक परंपराएं, पारंपरिक पहनावा, खानपान को सहेजने की जरूरत

लोक परंपराएं, पारंपरिक पहनावा, खानपान को सहेजने की जरूरत

Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
लोक परंपराएं, पारंपरिक पहनावा, खानपान को सहेजने की जरूरत
जोहार महोत्सव 2018 में फैंसी ड्रेस शो में भाग लेने वाले बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। लोक परंपराएं, पारंपरिक पहनावा, खानपान को सहेजने की जरूरत है, तभी आने वाली पीढ़ी को समृद्ध संस्कृति की विरासत सौंपी सकती है। जोहार महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पद्मश्री और सात बार एवरेस्ट फतह करने वाले लवराज सिंह धर्मशक्तू ने कुछ इस तरह अपने मन की बातें साझा की। जोहार महोत्सव में पहुंचकर जहां उन्होंने महोत्सव की शान बढ़ाई, वहीं नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति को सहेजकर रखने की अपील की।
विज्ञापन

बीएसएफ देहरादून में में बतौर सहायक कमांडेंट सेवाएं दे रहे लवराज ने अमर उजाला ने विशेष बातचीत में कहा कि जोहार महोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृति और सभ्यता को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एवरेस्ट पर अपने अगले अभियान पर बताते हुए लवराज ने कहा कि फिलहाल देश के बाहर की दो-तीन कंपनियों से मिशन एवरेस्ट को लेकर अगले महीने रिसर्च, ट्रेनिंग संबंधी बात होनी है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 2019 में एक बार फिर एवरेस्ट फतह कर देश का नाम रोशन करेंगे। जोहार महोत्सव में पद्मश्री लवराज अपने पुत्र ओजस तेनसिंह धर्मशक्तू के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी रीना कौशल धर्मशक्तू देहरादून में किसी कार्यक्रम में होने की वजह से जोहार महोत्सव में नहीं आ पाईं। पर्वतारोही रीना मुनस्यारी में पं. नैन सिंह सर्वेयर माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में बतौर ओएसडी कार्यरत हैं। रीना देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिनके नाम -40 (माइनस 40) डिग्री तापमान पर दक्षिण ध्रुव की 900 किमी की यात्रा तय करने रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed