{"_id":"5bb130ba867a557feb4e37c4","slug":"71538339002-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से सड़क में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान से सड़क में गिरने से महिला की मौत
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के पश्यां गांव निवासी पूरन चंद्र की पत्नी पार्वती देवी (37) शनिवार शाम पांच बजे जंगल में बकरियां चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से असंतुलित होकर पार्वती देवी चट्टान से गिर गई, जिससे मौके पर ही पार्वती देवी की मौत हो गई। देर शाम विधायक राम सिंह कैड़ा भी पूरन के घर पहुंचे और आर्थिक मदद दी। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मुआवजा दिलाने की बात कही। पार्वती के परिवार में पति और तीन बच्चे हैं। ग्राम प्रधान हेम आर्या, पूर्व प्रधान नारायण सिंह मटियाली एवं ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को राहत राशि दिलाने की मांग की है। इधर, डालकन्या गांव में पार्वती देवी (88) खेत में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पार्वती देवी को ग्रामीणों की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सरे के बाद डॉक्टरों ने बताया कि पार्वती देवी के कंधे की हड्डी टूटी है।
पश्यां गांव में बकरी चराते समय फिसलने से हुई मौत
महिला को मुख्यमंत्री कोष से मुआवजा देने की उठाई मांग
विज्ञापन
पश्यां गांव में बकरी चराते समय फिसलने से हुई मौत
महिला को मुख्यमंत्री कोष से मुआवजा देने की उठाई मांग