{"_id":"5b636cb64f1c1bc57a8b7e2a","slug":"71533242550-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुलासा, आकाशीय बिजली के कारण नहीं हुआ था शोष्\n रूम के बाहर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुलासा, आकाशीय बिजली के कारण नहीं हुआ था शोष् रूम के बाहर हादसा
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विद्युत सुरक्षा विभाग की जांच में रामपुर रोड पर 29 जुलाई को कार शोरूम के बाहर करंट से गार्ड की मौत और दूसरे के घायल होने के मामले की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। ऊर्जा निगम हादसे के लिए बिजली गिरने को कारण बता रहा था, जबकि जांच में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। यही नहीं निगम ने हादसे में घायल एक गार्ड की बात तक छिपा ली थी। ऐसे में निगम की भूमिका को लेकर सवाल उठ गया है। विद्युत सुरक्षा विभाग ने ट्रांसफार्मर की रखरखाव का विवरण भी तलब किया है।
कार शोरूम के बाहर ट्रांसफार्मर के नीचे और ट्रांसफार्मर के नीचे बने गार्ड रूम में ड्यूटी कर रहे गार्ड की करंट लगने से मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। निदेशक विद्युत सुरक्षा विभाग गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि एसडीओ की ओर से दी गई रिपोर्ट में गोलमाल किया गया है। रिपोर्ट घायल दूसरे व्यक्ति का जिक्र नहीं है। जबकि एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। आसपास के लोगों से पता किया गया तो बिजली गिरने की बात सामने नहीं आई है। पांडे ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है और गहनता के साथ हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर ईई ग्रामीण अमित आनंद का कहना है कि एई मीटर ने तीन बार मौखिक रूप से गार्ड रूम हटाने के लिए शोरूम के प्रबंधक से कहा गया था।