{"_id":"5a42b47e4f1c1b8d698c3f21","slug":"71514321022-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर की जिला जेल बनने में हजारों पेड़ों पर चलेगी आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर की जिला जेल बनने में हजारों पेड़ों पर चलेगी आरी
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर की जिला जेल बनने में पापुलर के हजारों पेड़ों पर आरी चलाई जाएगी। जेल प्रशासन को इन पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है। अब वन विभाग से इन पेड़ों का मूल्यांकन कराया जा रहा है ताकि शुल्क जमा कर पेड़ काटे जा सकें।
किच्छा के पास पराग फार्म में 40 एकड़ जमीन में जिला जेल प्रस्तावित है। इस जमीन पर बरसों से पापुलर के पेड़ लगे हुए है। इन पेड़ों को काटने के लिए जेल प्रशासन ने शासन से अनुमति मांगी थी जो अब मिल गई है। सूत्रों की मानें तो इस जमीन में करीब 5744 पापुलर के पेड़ हैं। अब जेल प्रशासन ने वन विभाग से इन पेड़ों का आगणन तैयार कराया है। इधर तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज के तहत आने वाली इस जमीन में पेड़ों की संख्या और मूल्यांकन किया गया। एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि वन विभाग के निर्धारित मूल्य के मुताबिक पेड़ों को मूल्यांकन किया जा रहा है, जो कि करीब 47 लाख है।