फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   70 thousand population thirsty due to faltering drinking water system

पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाने से 70 हजार की आबादी प्यासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
70 thousand population thirsty due to faltering drinking water system
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है। काठगोदाम, इंदिरानगर, सुभाषनगर, पन्याली, दमुवाढूंगा, सुयाल कॉलोनी, बजूनिया हल्दू आदि इलाकों में 70 हजार आबादी पेयजल की किल्लत से जूझ रही है। स्थानीय लोग कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं मगर कोई राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

शीतलाहाट फिल्टर प्लांट से पेयजल आपूर्ति लंबे समय से ठप है। इस कारण काठगोदाम क्षेत्र में 40 हजार से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
सुभाषनगर और पन्याली में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पेयजल संकट बना हुआ है। लाख दावों के बावजूद जल संस्थान लोगों का गला तर करने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी का कहना है कि काठगोदाम क्षेत्र में दो पेयजल योजनाएं हैं। पानी गंदा होने के कारण शीतलाहाट पंपिंग प्लांट बंद है। वहीं दूसरी पेयजल योजना से ग्रेविटी के जरिये पानी मुहैय्या कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जिन इलाकों में पेयजल की समस्या है वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विधायक प्रतिनिधि ने पेयजल संकट से ग्रसित इलाकों का किया दौरा
हल्द्वानी। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बृहस्पतिवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव के साथ पेयजल संकट से जूझ रहे सेवा दीप निकेतन कॉलोनी का दौरा किया और पेयजल संकट दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सहायक अभियंता प्रमोद पांडे, एमसी सती, राजेंद्र जोशी, शमशेर सिंह, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed