फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   63 passengers traveled on the third day of heli service

Nainital News: हेली सेवा के तीसरे दिन 63 यात्रियों ने किया सफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
63 passengers traveled on the third day of heli service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। गौलापार से शनिवार काे मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए दोनों शिफ्ट में हेला सेवा संचालित हुई। इस दौरान सुबह और दोपहर की पाली में तीनों जगह के लिए उड़ान भरी गई। तीसरे दिन करीब 63 यात्रियों ने सुविधा का लाभ लिया।
हेरीटेज ऐविएशन की हेली सेवा के शुरू होने के बाद तीसरे दिन शनिवार सुबह 7:45 बजे हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए पहली उड़ान में सात यात्री गए, जबकि वापसी में दो यात्री हल्द्वानी लौटे। दोपहर 12:30 बजे सात यात्री गए, वापसी में भी सात यात्री हल्द्वानी लौटे।
विज्ञापन

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए सुबह 9:35 बजे उड़ी फ्लाइट में सात यात्री गए, वापसी में भी सात यात्री समेत एक शिशु हल्द्वानी आया। दोपहर 2:20 बजे सात यात्री गए, वापसी में पांच यात्री आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत के लिए सुबह 11:05 बजे उड़ी फ्लाइट में केवल एक यात्री ने उड़ान भरी, वापसी में सात यात्री हल्द्वानी आए। दोपहर 3:50 बजे हल्द्वानी से चंपावत के लिए दो यात्रियों ने उड़ान भरी, वापसी में तीन यात्री हल्द्वानी लौटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed