फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटक आए तो लड़खड़ाई पार्किंग व्यवस्था

पर्यटक आए तो लड़खड़ाई पार्किंग व्यवस्था

Sun, 24 Mar 2019 02:11 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पर्यटक आए तो लड़खड़ाई पार्किंग व्यवस्था
डेमो - फोटो : डेमो
नैनीताल। वीकेंड पर सरोवर नगरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से एक ओर तो कारोबारी गदगद हैं, वहीं पार्किंग व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। नगर की मुख्य पार्किंग फुल होने से पर्यटकों को माल रोड और हल्द्वानी रोड पर वाहन खड़े करने पड़े। तल्लीताल से लेकर मल्लीताल और बारापत्थर तक वाहन रेंगते रहे। लोगों को दो किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय बीत गया।
विज्ञापन

शुक्रवार के बाद शनिवार को भी नगर में यही हालात रहे। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अभी पर्यटन शुरू भी नहीं हुआ है और पार्किंग की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। यही हाल रहा तो सीजन आने पर बीते वर्ष की भांति ‘नैनीताल फुल है’ का ही बोर्ड लगाना होगा, इसका पर्यटन पर विपरीत असर पड़ेगा। होटल एसोसिएशन के आलोक साह ने बताया कि बीते दिनों एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्किंग की समस्या को लेकर डीएम विनोद कुमार सुमन से मिले थे। एसोसिएशन ने सीजन शुरू होने से पहले पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन



पर्यटक आए तो लड़खड़ाई पार्किंग व्यवस्था
नगर की मुख्य पार्किंग हुई फुल, दिन भर सड़क किनारे खड़े रहे वाहन

पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाने से होटल व्यवसायी परेशान
नैनीताल। नगर में इस समय पार्किंग के साथ ही पेयजल व्यवस्था भी लड़खड़ाई हुई है। होटल व्यवसायी अजय लाल साह ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाने से दिक्कत हो रही है। होटलों में पेयजल सप्लाई सुबह आधा घंटे और शाम को लगभग 45 मिनट ही दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed