फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुल्यालपुरा में सीवर का पानी पीने से बीमार हो रहे हैं लोग

कुल्यालपुरा में सीवर का पानी पीने से बीमार हो रहे हैं लोग

Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
कुल्यालपुरा में सीवर का पानी पीने से  बीमार हो रहे हैं लोग
हल्द्वानी। जलसंस्थान की पेयजल लाइनों में लीकेज अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। कुल्यालपुरा में लाइन एक और जय दुर्गा कालोनी के करीब 60 से 70 परिवार दो हफ्तों से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इलाके में कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। पार्षद रवि वाल्मीकि की शिकायत के बाद इस मामले में जल संस्थान के अधिकारियों की नींद टूटी। मंगलवार दोपहर ईई विशाल कुमार, एई चंदन देवड़ी, जेई रवित शाह प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन

जलसंस्थान कर्मियों ने लाइन एक से गुजर रही सीवर की लाइन की जांच की। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पेयजल लाइन से आने वाले पानी का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है। जलसंस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी का टैंकर सड़क पर खड़ा कर दिया है, जहां से स्थानीय लोग पानी ढोने को मजबूर हैं। वार्ड छह के पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा कि सीवर मिला गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। जल्द ही जलसंस्थान ने अमृत योजना के तहत डाली गई पेयजल लाइन से कनेक्शन नहीं दिया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


दूषित पानी ने लोगों को बीमार कर दिया
पार्षद ने उठाया मुद्दा तब जागा जल संस्थान, अधिशासी अभियंता टीम के साथ जांच को पहुंचे
कुल्यालपुरा की पेयजल लाइन में सीवर युक्त पानी का मामला

अफसर बोले
- कुल्यालपुरा में लाइन एक में पेयजल लाइन की जांच की है। प्लास्टिक की लाइन होने की वजह से लीकेज होने की आशंका है। कालोनी में अमृत योजना के तहत जल निगम की लाइन बिछाई गई है। जल निगम को इस नई लाइन से पेयजल कनेक्शन देने के को कहा है। जब तक नए कनेक्शन नहीं होते, लोगों को टैंकर से पानी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशाल कुमार, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान

लोगों की पीड़ा
15 दिनों से पेयजल लाइन में सीवर का पानी आ रहा है जिसके चलते परिवार के सदस्य उल्टी, दस्त का शिकार हो रहे हैं। जल संस्थान सिर्फ बिल लेने तक ही सीमित है, लोगों को कैसा पानी मिल रहा है, इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।
- हेमा देवी

शुरूआत में पता ही नहीं चला कि पेयजल लाइन में सीवर का पानी मिला हो सकता है। जिस वजह से पानी का सेवन किया। पिछले कई दिनों से उल्टी, दस्त की दिक्कत बनी हुई है। जलसंस्थान को लोगों को साफ पानी देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

रेनू देवी

सीवर मिला पानी पीने से बड़ों के साथ ही छोटे बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। लोग मरें या जीयें , जलसंस्थान को कोई फिक्र नहीं है। जिसके कारण खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
- सुनीता देवी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed