फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू में नये सत्र से लागू होगी एमएससी में सेमेस्टर प्रणाली

यूओयू में नये सत्र से लागू होगी एमएससी में सेमेस्टर प्रणाली

Wed, 27 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
यूओयू में नये सत्र से लागू होगी एमएससी में सेमेस्टर प्रणाली
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) भी विज्ञान संकाय के परास्नातक विषयों में नये सत्र से सेमेस्टर प्रणाली लागू करने जा रहा है। पहले चरण में पहली जुलाई से एमएससी रसायन विज्ञान विषय में सेमेस्टर प्रणाली शुरू होगी। दूसरे चरण में एमएससी भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान विषयों में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जाएगी।
विज्ञापन

यूओयू में परास्नातक के एमए, एमएससी के साथ ही स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम के किसी पाठ्यक्रम में सेमेस्टर प्रणाली लागू नहीं है। केवल व्यावसायिक पाठ्यक्रमों मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, एमसीए, एमएसडब्ल्यू में सेमेस्टर प्रणाली से पढ़ाई हो रही है। विश्वविद्यालय ने वर्ष 2018-19 के नये सत्र से पीजी में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि दिसंबर से दूसरे चरण में एमएससी के भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जाएगी, इससे पहले रसायन विज्ञान में लागू सेमेस्टर प्रणाली की रिपोर्ट देखी जाएगी।
विज्ञापन


पीजी में नये विषय शुरू करने की मांगी है अनुमति: कुलपति
यूओयू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने बताया कि पीजी में नये विषय शुरू करने की अनुमति मिलने पर एमएससी में गणित, जंतुविज्ञान, एमए में भूगोल विषय शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को ही पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed