{"_id":"5afde9524f1c1be6408b6201","slug":"61526589778-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री दौड़ में नैनीताल की नीलम नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री दौड़ में नैनीताल की नीलम नंबर वन
Updated Fri, 18 May 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में क्रासकंट्री रेस
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। 18वीं प्रादेशिक पुलिस अंतर जनपदीय वाहिनी क्रॉस कंट्री में नैनीताल जिले की महिला सिपाही नीलम ने पहला स्थान हासिल किया। उसने आठ किमी दौड़ 33 मिनट 46 सेकंड में पूरी की। पुरुषों की 10 किमी की क्रास कंट्री में रुद्रप्रयाग के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार अव्वल रहे। उन्होंने यह दूरी 32 मिनट 22 सेकंड में पूरी की। तैराकी में एसडीआरएफ के नीतेश खेतवाल ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे आठ किमी क्रॉस कंट्री दौड़ काठगोदाम थाने से गौलापार रोड पर आयोजित की गई। इसमें 65 महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। दूसरे स्थान पर अल्मोड़ा की महिला सिपाही ममता खाती रहीं जबकि चंपावत की महिमा ने तीसरा स्थान पाया। ममता ने आठ किमी रेस 34 मिनट 12 सेकंड और महिला ने यही दूरी 34 मिनट 45 सेकंड में पूरी की। पुरुषों की दस किमी क्रॉस कंट्री में 103 जवानों ने भाग लिया। दूसरे स्थान पर 31वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर के हेड कांस्टेबल लाल सिंह रहे। हरिद्वार जिले के हेड कांस्टेबल मुकेश रावत को तीसरे स्थान मिला। प्रतियोगिताएं एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल की देखरेख में हुईं।
महिला क्रॉस कंट्री में नंबर वन, 33 मिनट 46 सेकंड में पूरी की आठ किमी दौड़
प्रादेशिक पुलिस अंतर जनपदीय वाहिनी तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
महिला पुलिस गिरकर बेहोश हो गईं
दौड़ते समय कालीचौड़ मंदिर गेट के पास महिला धावक उषा कुल्याल गश खाकर गिर पड़ी। बेहोश होने पर कोतवाल केआर पांडे ने उसे भोटियापड़ाव एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी
एसडीआरएफ के नीतेश खेतवाल (एफएम) पहले, आईआरबी द्वितीय के अजय गुसाई दूसरे, दिनेश खेमान तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर व्यक्तिगत मिडले
बागेश्वर के जीवन गिरी, आईआरबी द्वितीय के पुष्कर शाह, 40 वीं वाहिनी पीएसी के नवीन सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा हासिल किया।
100 मीटर बैक स्ट्रोक
आईआरबी के रवींद्र मेहरा ने पहला, 31वीं वाहिनी पीएसी के वीरेंद्र कोरंगा ने दूसरा, हीरा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
50 मीटर बटर फ्लाई
चंपावत जिले के हेड कांस्टेबल विनय को पहला स्थान मिला। 40वीं वाहिनी पीएसी के जितेंद्र सिंह दूसरे, 31वीं वाहिनी पीएसी के अनिल कुमार ने तीसरा हासिल किया।
100 मीटर फ्री स्टाइल
पीएसी के नवीन सिंह ने पहला, नैनीताल जिले के मनोज बहुखंडी ने दूसरा, 40 वीं वाहिनी पीएसी के चंद्र मोहन मनाड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर रिले
40वीं वाहिनी पीएसी के चंद्रमोहन मनाड़ी, विजय गुसाई, जितेंद्र सिंह, नवीन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। आईआरबी द्वितीय के पुष्कर साह, दिनेश खेमान, ओमदत्त, सचिन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। हेड कांस्टेबल, यशपाल, सिपाही राकेश कुमार, गोविंद राम, अनिल तीसरे स्थान पर रहे।