फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेटे के निकाह के लिए बना दिया फर्जी निकाहनामा

बेटे के निकाह के लिए बना दिया फर्जी निकाहनामा

Thu, 10 May 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बेटे के निकाह के लिए बना दिया फर्जी निकाहनामा
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस की जांच में आया है कि कांग्रेस से निलंबित महक खान और उसके बेटे ने बीटेक की छात्रा का फर्जी निकाहनामा बनवाया था। पुलिस ने इस आधार पर मां और बेटे के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी हैं। अदालत ने दोनों की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

बीटेक की छात्रा के अपहरण के मामले में काठगोदाम पुलिस ने कारखाना बाजार निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका कांग्रेस नेत्री महक खान और उसके बेटे दानिश खान के खिलाफ अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज किया था। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया था कि महक ने उसकी बहन का स्कूल जाते समय अपहरण कराया था। काठगोदाम पुलिस ने छात्रा के भाई के बयान के आधार पर महक को अपहरण की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली से छात्रा के साथ दानिश को पकड़ लिया। अपहरण के मामले में दानिश को भी जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

अदालत में छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज कराए गए। इस मामले में दानिश खान की तरफ से छात्रा के साथ गाजियाबाद में धर्मांतरण कर निकाह का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। जांच में निकाहनामा फर्जी पाया गया। पुलिस का कहना था कि एक ही दिन में पंजीयन और निकाहनामा संभव नहीं है। थानाध्यक्ष मां बेटे के खिलाफ अपहरण के अलावा धाराएं 420, 466, 467, 468, 469, 471 बढ़ा दी है। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed