फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बॉलीवुड तक पहुंची फूल देई

बॉलीवुड तक पहुंची फूल देई

Wed, 14 Mar 2018 01:42 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड तक पहुंची फूल देई
बॉलीवुड तक पहुंची फूल देई - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/भवाली। पहाड़ में चैत्र संक्रांति को मनाए जाने वाले फूल देई त्योहार की धूम अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। पिछले साल आई ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म ने इस त्योहार को विश्व पटल तक पहुंचाया है। इस फिल्म में अल्मोड़ा जिले के चित्रेश्वर निवासी गायक कलाकार देव नेगी ने ‘छम्मादेई, छम्मादेई जतुक दिला सई’ गीत गाया है।
विज्ञापन

ज्योतिषियों के मुताबिक यह पर्व पर्वतीय परंपरा में बेटियों की पूजा, समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही रोग निवारक औषधि संरक्षण के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि कन्याएं और विवाहित बेटी पिता के घर आकर नवान्न, नवकुसुमों से पिता के घर की देहरी (देली) का पूजन करती हैं। परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं। पिता भी मिष्ठान, धन, उपहार आदि देता है।
विज्ञापन

यह पर्व नई फसल, नव ऋतु के स्वागत का भी पर्व है। प्रकृति के नूतन शृंगार का अभिनंदन करते हुए प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं से घर की देहरी (देली) का कन्याओं द्वारा किया जाने वाला पूजन इसका प्रतीक है। वह कामना करती हैं कि जैसे प्रकृति ने अन्न, पुष्प, बौर, मौसम आदि द्वारा अपना चतुुर्दिक शृंगार किया है। वहीं पुरुषार्थ, चतुष्दय मेरे पिता के घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य ने भी किया है उल्लेख
डॉ. भट्ट बताते हैं कि शंकराचार्य ने भी फूलदेई त्योहार का वर्णन अपने स्त्रोत्र ‘आनंद लहरी’ में किया है। चैत्र संक्रांति, वसंत ऋतु के आगमन पर पार्वती चारों ओर खिले पुष्पों, तालाब में खिले कमलों को तोड़कर अपनी सखियों के साथ आनंदित होकर अपने पिता हिमालय की हित कामना से उनके भवन के द्वार का पूजन करती हैं। यानी यह पर्व 1200 साल पहले भी ऋतु पूजन, पिता की समृद्धि के लिए बोटियों द्वारा प्रसन्नता से मनाया जाता था।

बच्चों में रहता है उत्साह
बच्चे एक दिन पहले ही जंगल से बुरांश, प्योली, बासिंग जंगली फूलों के अलावा आडू, खुबानी, पूलम के फूलों को चुनकर लाते है। उन फूलों के साथ चावल, गुड़, हरे-पत्ते, नारियल को एक थाली या रिंगाल की टोकरी में रखकर घर-घर जाकर फूल-दई, छम्मा-दई, देणी-द्वार, ये देहली स बारम्बार नमस्क के गाने गाते है। बदले में वे रुपये, चावल-गुड़ आदि पाते हैं।



त्योहारों का तय समय और उसके मनाने का ढंग अपने आप में खास है। ऋतुओं के बदलने के साथ ही त्योहारों का आना और उसका भी विशेष महत्व है। फूलदई त्योहार इसी का प्रतीक है।
-पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल, प्रसिद्ध पुरातत्वविद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed