फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सैनिक स्कूल में साक्षात्कार 19 से

सैनिक स्कूल में साक्षात्कार 19 से

Fri, 09 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में साक्षात्कार 19 से
भवाली ( नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में छठी और नौवीं के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट में आए छात्रों का साक्षात्कार 19 फरवरी से शुरू होगा और 27 फरवरी तक चलेगा। साक्षात्कार के बाद छात्रों को आर्मी चिकित्सालय में मेडिकल कराना होगा। प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने बताया कि छठीं के 193 और नौवीं के 60 छात्रों का साक्षात्कार होगा। स्वास्थ्य परीक्षण 20 से 27 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 3956 और नवीं कक्षा के लिए 2221 छात्रों ने परीक्षा दी थी। छठी के लिए 65 और नौवीं के लिए 20 सीटें हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मेरिट लिस्ट में निकले 193 बच्चों में 129 उत्तराखंड मूल के हैं जबकि नौवीं में सफल 60 में से 40 बच्चे भी उत्तराखंड के मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed