फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रकाश की पेंसिल विश्व रिकार्ड में दर्ज

प्रकाश की पेंसिल विश्व रिकार्ड में दर्ज

Sun, 04 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश की पेंसिल विश्व रिकार्ड में दर्ज
हल्द्वानी। विश्व की सबसे छोटी पेंसिल बनाने का विश्व रिकार्ड हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के आर्टिस्ट विभाग में कार्यरत प्रकाश चंद्र उपाध्याय के नाम दर्ज हुआ है। प्रकाश द्वारा बनाई गई पेंसिल का साइज 0.5*0.5*0.5 एमएम है। इसे असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड 2017-18 में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक निवासी प्रकाश ने बताया कि पेंसिल बनाने में उन्हें मात्र तीन दिन का समय लगा। इसे बनाने में उन्होंने माचिस की तीली का प्रयोग किया और बाजार में बिकने वाली साधारण पेंसिल की लेड का इस्तेमाल किया। इसे रंगने के लिए सफेद और काले फैब्रिक रंग का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी प्रकाश के नाम कई कीर्तिमान दर्ज हैं -
1- विश्व की सबसे छोटी हस्तनिर्मित पुस्तक 3*4*4 मिमी की जो कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है।
2- विश्व की सबसे छोटी हस्तनिर्मित हनुमान चालीसा 3*4*4 मिमी जो कि यूनिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है।
3- 14 नवंबर 2016 में गिनीज बुक में दर्ज विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग बनाने का चीन का रिकार्ड तोड़ अपने देश के नाम किया।
4- 13 दिसंबर 2016 को विश्व का सबसे छोटा चरखा बनाया जिसका आकार 5* 5*6 मिमी है और शीघ्र ही उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने जा रहा है। इससे पहले यह कीर्तिमान हरियाणा के योगेश बरनाला के नाम अंकित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5- सबसे छोटा पानी का जहाज जिसमें 5पाल 3 खंभे 3 झंडे 7 रस्सियां और आकार 0.20*0.50*1.50 सेमी है। इसे कांच की बोतल के अंदर स्थापित किया गया है। यह कीर्तिमान एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जल्द दर्ज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed