{"_id":"5a245a9e4f1c1b6e468b82cf","slug":"61512331934-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम ताख पर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नट-बोल्ट में कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम ताख पर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नट-बोल्ट में कसी
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। गौला से उपखनिज चोरने वाले वाहनों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। उन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को नट-बोल्ट में कस दिया है।
वन विभाग और वन निगम में गौला में उपखनिज चोरी रोकने के लिए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का मुख्य उद्देश्य गौला में फर्जी गाड़ियां घुसने से रोकना और अवैध खनन रोकना था। गौला के वाहन स्वामियों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। उन्होंने गौला के वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नट-बोल्ट से कस ली है। नट बोल्ट से कसने पर यह प्लेट आराम से खुलकर दूसरे गाड़ी में लगाई जा सकती है। नियमों की बात करें तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नट-बोल्ट में नहीं लग सकती है। यह रिपिट में लगी होनी चाहिए। रिपिट में लगी नंबर प्लेट खुल नहीं सकती। जोर-जबर्दस्ती करने पर यह नंबर प्लेट टूट जाती है। एआरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि नट-बोल्ट से नंबर प्लेट किसी भी दशा में नहीं कसी जा सकती। नंबर प्लेट पर नट-बोल्ट लगाने का अर्थ नंबर से छेड़छाड़ करना माना जाता है। विभाग की ओर से नंबर प्लेट में रिपिट लगाए जाते हैं। ये रिपिट किसी भी दशा में नहीं खुलते हैं। छेड़छाड़ करने पर नंबर प्लेट टूट जाती है।