{"_id":"5a0dc6494f1c1bc45b8b68de","slug":"61510852169-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ावनी परिषद ने घर घर जाकर बांटे लोगों को दो रंगी कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ावनी परिषद ने घर घर जाकर बांटे लोगों को दो रंगी कूड़ेदान
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद ने दो रंगी कूड़ेदान के तहत कैंट क्षेत्र के वाशिंदों को निशुल्क कूड़ेदान बांटने शुरू कर दिए हैं। लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करने की अपील की गई। सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़े को एकत्रित कर इसका निस्तारण करेंगे। कूड़दानों का दुरुपयोग करने वालों से कैंट प्रशासन जुर्माना वसूलेगा।
मालूम हो कि बीते दो अक्तूबर को दो रंगी कूड़ेदान योजना पर मुहर लगी थी। अब कैंट के कर्मचारी घर, मोहल्ले जाकर लोगों को निशुल्क कूड़ेदान बांट रहे हैं। हरे और नीले रंग के कूड़ेदानों में लोग सूखा और गीला कचरा एकत्रित करेंगे। परिषद की सीईओ ज्योति कपूर ने बताया कि कूड़ेदान निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोगों से आधार कार्ड की कॉपी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कूड़ेदान का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कूड़ेदान अन्य तरह के इस्तेमाल में लाए गए तो जुर्माना किया जाएगा। कर्मचारियों ने लोगों को इन कूड़ेदानों के इस्तेमाल के तरीके भी बताए। कहा कि कूड़ा एकत्र होने के बाद सफाई कर्मचारी इनका निस्तारण करेंगे। सफाई व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए यह कवायद की जा रही है।