फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांच स्कूलों के अग्निशमन यंत्र गड़बड़ मिले

पांच स्कूलों के अग्निशमन यंत्र गड़बड़ मिले

Wed, 13 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
पांच स्कूलों के अग्निशमन यंत्र गड़बड़ मिले
हल्द्वानी। अमर उजाला ने स्कूलों के हाल की तस्वीर सामने रखी तो अग्निशमन विभाग और पुलिस में मंगलवार को कुछ हरकत दिखी। अग्निशमन विभाग को नौनिहालों की सुरक्षा की याद आई। कर्मचारी जांच के लिए स्कूलों में पहुंचे। पांच स्कूलों के अग्निशमन यंत्र खराब पाए गए। अग्निशमन अधिकारी ने प्रबंधकों को एक सप्ताह के भीतर गड़बड़ी दूर करने के निर्देश दिए। चेतवानी दी है कि यदि नहीं सुधरे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी लीलाधर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को एसकेएम स्कूल हीरानगर, महर्षि विद्या मंदिर, एचडी फाउंडेशन, होली एंजिल सहित पांच स्कूलों में अग्निशमन सुविधा की जांच की गई। जांच के दौरान अग्निशमन यंत्र ठीक नहीं पाए गए। इनमें रिफिलिंग और अन्य प्रकार की कमियां पाई गई। संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों से इस गड़बड़ी को तुरंत ठीक करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट एसपी सिटी को भेजी गई है।
विज्ञापन


बाइक चोरी होने पर खुली सीसीटीवी की पोल
मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। इसकी सूचना वायरलेस पर प्रसारित हुई तो पुलिस हरकत में आई। डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार के दोनों सीसीटीवी खंगाले गए मगर दोनों खराब मिले। पुलिस घंटों फुटेज की तलाश में जुट रही मगर कुछ नहीं मिला। बाद में पता चला कि कर्मचारियों ने रिकॉर्ड करने वाले डीबीआर का प्लग ही निकाल रखा है। इस कारण कैमरे बंद पड़े हैं। पुलिस अब कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस स्कूली वाहनों की जांच
सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि पुलिस ने 10 स्कूली वाहनों की जांच की। चालकों का सत्यापन किया है। यह भी देखा गया कि वाहनों में बच्चे ठूंसकर तो नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed