फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रंचिंग ग्राउंड में नहीं आया जिला पंचायत का कूड़ा

ट्रंचिंग ग्राउंड में नहीं आया जिला पंचायत का कूड़ा

Mon, 11 Sep 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड में नहीं आया जिला पंचायत का कूड़ा
हल्द्वानी। रविवार को जिला पंचायत का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं पहुंचा। शनिवार को ही नगर निगम ने जिला पंचायत पर ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर प्रतिबंध लगाया था। नगर निगम ने भी तत्परता दिखाते हुए रविवार को ट्रंचिंग ग्राउंड से जेसीबी के जरिए कूड़ा हटाया और निगरानी के लिए यहां अपने दो कर्मचारी तैनात किए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत की ओर से लाई गई गाड़ी में बायो मेडिकल कचरा मिलने के बाद जिला पंचायत की गाड़ियों को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रविवार को जिला पंचायत का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में न आए इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी ट्रंचिंग ग्राउंड में लगाई गई थी। जिला पंचायत की ओर से लगाई गई गाड़ियां कूड़ा लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं पहुंची। नगर निगम की ओर से आने वाली गाड़ियों में बायो मेडिकल कचरे की जांच की गई। गाड़ियों में बायो मेडिकल कचरा नहीं पाया गया।
विज्ञापन


हल्द्वानी के अस्पतालों पर कौन करेगा कार्रवाई
हल्द्वानी। अमर उजाला की खबर के बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने बायो मेडिकल कचरे का निस्तारण करने वाली कंपनी ग्लोबल से सूची मांगी थी। कंपनी से पूछा गया था कि वह किन क्लीनिकों और अस्पतालों के बायो मेडिकल कचरे का निस्तारण नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल कंपनी ने निगम को जो सूची सौंपी थी, उससे कहा था कि हल्द्वानी के 60 क्लीनिक ग्लोबल को कूड़ा नहीं भेज रहे थे। साथ ही नैनीताल नगर पालिका भी बायो मेडिकल कचरा नहीं भेज रही थी। इस पर नगर निगम प्रशासन की ओर से सभी क्लीनिक को नोटिस भेजकर तीन दिन का समय दिया गया था। नोटिस देकर नगर निगम प्रशासन भूल गया। अब नगर स्वास्थ्य अधिकारी तुहीन कुमार का कहना है कि सोमवार को स्मरण पत्र भेजा जाएगा।


कब होगी वसूली
नगर निगम प्रशासन ने बायो मेडिकल कचरा डालने पर तीन फर्मों पर 20-20 हजार का जुर्माना किया था। इनसे तीन दिन में पैसा जमा न करने पर आरसी काटने की बात कही गई थी। अभी तक तीन फर्मों ने पैसा जमा नहीं कराया है और न ही नगर निगम प्रशासन की ओर से आरसी काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed