फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 बच्चों पर चार शिक्षकों की तैनाती

10 बच्चों पर चार शिक्षकों की तैनाती

Sat, 29 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
10 बच्चों पर चार शिक्षकों की तैनाती
नैनीताल। एडी माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने शुक्रवार को भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल और मंगोली क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय हाइस्कूल जलालगांव में 39 बच्चों पर 11 शिक्षकों और राजकीय कन्या जूनियर हाइस्कूल थापला में 10 बच्चों पर चार शिक्षक तैनात मिले। इस पर डॉ. सती बिफर गए। उन्होंने सीईओ को मानकों से अधिक शिक्षकों को हफ्ते भर में अन्य विद्यालयों में समायोजित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में खामियां ही खामियां नजर आई। निरीक्षण से स्कूलों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

अपर निदेशक डा. सती ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पठन पाठन की भी समीक्षा की। इस दौरान जीजीआईसी खुर्पाताल में शिक्षिकाएं कक्षाओं से इधर-उधर मिलीं। शिक्षक-शिक्षिकाओं के पास शिक्षक डायरी भी नहीं थी। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्या को जमकर लताड़ा और स्कूल में पठन पाठन में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरिक्षण के में राइंका खुर्पाताल में 108 बच्चों पर 9 प्रवक्ताओं समेत 11 एलटी सहायक शिक्षकों की तैनाती पाई गई। जीआईसी मंगोली के निरीक्षण में प्रयोगशाला और पुस्तकालय बंद मिले। उन्होंने प्रधानाचार्य से व्यवस्था में सुधार कराने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगोली में 32 बच्चों को एक ही शिक्षिका पढ़ाती मिली। इस पर डॉ. सती ने बीएसए को निर्देश दिए कि वह मंगोली में एक और शिक्षक की तैनाती कराएं। एडी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलालगांव और राजकीय जूनियर हाइस्कूल खुर्पाताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. सती ने जूनियर हाइस्कूल खुर्पाताल में बेहतरीन व्यवस्थाओं पर प्रधानाचार्य की पीठ थपथपाई। उन्होंने विद्यालय परिसर से हाई वोल्टेज विद्युत तारों को हटवाने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य बंशीधर अंडोला, जगमोहन रौतेला, लता पांडे, बहादुर सिंह रावत, रमेश चंद्र पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed