{"_id":"5dcaf2888ebc3e5b72073faa","slug":"60-space-x-satellite-pass-through-almora-sky-haldwani-news-hld363781152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के ऊपर से गुजरे 60 उपग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के ऊपर से गुजरे 60 उपग्रह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मंगलवार की शाम अल्मोड़ा के आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। ऐसा लग रहा था मानो कोई ट्रेन आसमान में चल रही हो। पता चला है कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रमुख प्राइवेट कंपनी स्पेस- एक्स ने सोमवार को फ्लोरिडा से 60 उपग्रहों का समूह स्टारलिंक प्रेक्षित किए। मंगलवार शाम यहीं उपग्रह अल्मोड़ा शहर के ऊपर से गुजरे हैं।
स्टारलिंक कई छोटे-छोटे उपग्रहों का समूह है, जोकि पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 350 किलोमीटर की ऊंचाई में परिक्रमा करेगा। स्पेस एक्स ने बेहतर और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा के लिए इन उपग्रहों का निर्माण किया है। अंतरिक्ष विज्ञानी राकेश बिष्ट ने बताया कि उपग्रहों का समूह शाम 5:56 से 6:00 बजे तक अल्मोड़ा के आकाश पर दिखाई दिया।
आकाश में देखने पर यह एक ट्रेन की भांति दिखाई दी। वर्तमान में इसमें 60 उपग्रह है जोकि निकट भविष्य में 12,000 उपग्रहों का एक विशाल समूह होगा। छायाकार जयमित्र बिष्ट का दावा है कि उन्होंने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने भी इस नजारे को देखने की पुष्टि की है।