फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   60 rupees will be generated from new wards in a month

नए वार्डों से 60 रुपये महीने में उठेगा कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
60 rupees will be generated from new wards in a month
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मार्च दूसरे सप्ताह से नए वार्डों से घर-घर से (डोर-टू-डोर) कूड़ा उठाने का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम इसके लिए एक कंपनी के साथ अनुबंध करेगा। घरों से कूड़ा उठाने के एवज में लोगों को 60 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा। नगर निगम में शामिल नए क्षेत्र में अब तक जिला पंचायत से अधिकृत संस्थाएं कूड़ा उठा रही हैं। इन संस्थाओं की गाड़ियों का संचालन अनियमित हैं। ये तीन से पांच दिन में आती हैं। घर-घर कूड़ा उठाने के एवज में ये संस्थाएं 50 से 100 रुपये तक वसूल रही हैं। नगर निगम ने नए वार्डों में कूड़ा उठान के लिए गाड़ियों के टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। फरवरी पहले सप्ताह में निगम को गाड़ियां मिल जाएंगी। निगम नए वार्डों में कूड़ा कलेक्शन का ठेका निजी कंपनी को देने जा रहा है। निगम इसके एवज में कंपनी को प्रति टन कूड़े के हिसाब से भुगतान करेगा।
विज्ञापन

गजट छपने गया है। इसी महीने गजट छपकर आ जाएगा। इसके बाद घर-घर से कूड़ा उठाने का चार्ज 60 रुपये के हिसाब से लिया जाएगा।
चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed