{"_id":"575dbb3c4f1c1bce6911b847","slug":"595-passed-the-phd-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"595 ने उत्तीर्ण की पीएचडी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
595 ने उत्तीर्ण की पीएचडी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विवि के शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षा में 595 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। सफल अभ्यर्थियों की प्रवेश के लिए अब काउंसलिंग जुलाई माह के तीसरे सप्ताह से होगी। परीक्षाफल घोषित होने के बाद अब प्रकोष्ठ की ओर से काउंसलिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.मानवेंद्र पाठक ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2016 को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तथा हल्द्वानी केंद्रों में हुई थी। परीक्षा के लिए 1650 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 278 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जबकि 1372 ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 595 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
प्रो.पाठक के मुताबिक पीएचडी के लिए कला, विज्ञान, वाणिज्य व मैनेजमेंट, विधि तथा शिक्षा संकाय के 24 विषयों में 260 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि इन 260 सीटों में से 130 को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से जबकि शेष 130 सीटों को जेआरएफ के माध्यम से भरा जायेगा। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से जेआरएफ के अभ्यर्थी सीटों के मुताबिक उपलब्ध नहीं पाऐंगे तो उस दशा में प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों के माध्यम से उन्हें भरा जाएगा। प्रो.पाठक के मुताबिक पूरी संभावना है कि जुलाई के तीसरे सप्ताह से काउंसलिंग शुरू कर दी जाए। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल कुविवि की वेबसाइट केयू नैनीताल डाट एसी डाट इन के लिंक डायरेक्टेट रिसर्च एंड एक्सटेंशन में देख सकते हैं।