फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   59 polling stations of Haldwani block are highly sensitive in Panchayat elections

Haldwani News: पंचायत चुनाव में हल्द्वानी ब्लॉक के 59 मतदान स्थल अतिसंवेदनशील, प्रशासन ने तैयार की सूची

Tue, 01 Jul 2025 11:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:01 AM IST
सार

पंचायत चुनावों में हल्द्वानी ब्लॉक अतिसंवेदनशील है। इसके साथ ही संवेदनशील मतदान स्थल भी इसी ब्लॉक में सबसे अधिक हैं। प्रशासन ने आठ ब्लॉकों में संवदेनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सूची तैयार कर ली है

विज्ञापन
59 polling stations of Haldwani block are highly sensitive in Panchayat elections
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंचायत चुनावों में हल्द्वानी ब्लॉक अतिसंवेदनशील है। इसके साथ ही संवेदनशील मतदान स्थल भी इसी ब्लॉक में सबसे अधिक हैं। प्रशासन ने आठ ब्लॉकों में संवदेनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सूची तैयार कर ली है। जिले में कुल 334 मतदान स्थल संवेदनशील और 236 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन

नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव दो चरणों में 24 और 28 जुलाई होंगे। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 4,28,923 है। चुनाव के लिए प्रशासन ने सोमवार को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया।

विज्ञापन

हल्द्वानी ब्लॉक में 123 मतदान केंद्र संवदेनशील, 59 अतिसंवेदनशील, रामनगर में 39 संवेदनशील, 59 अतिसंवेदनशील, कोटाबाग में 61 संवेदनशील, 15 अतिसंवेदनशील, ओखलकांडा में 22 संवेदनशील, 32 अतिसंवेदनशील, धारी में 17 संवेदनशील, 10 अतिसंवेदनशील, रामगढ़ में 26 संवेदनशील हैं, लेकिन अतिसंवेदनशील केंद्र नहीं हैं। बेतालघाट में 32 संवेदनशील, 22 अतिसंवेदनशील, भीमताल में 14 संवेदनशील और 39 अतिसंवेदनशील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम विवेक राय ने बताया कि अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान स्थलों का निर्धारण कर लिया गया है। इसी के अनुसार यहां सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed