{"_id":"66b083cd576d2f6ff009af49","slug":"55-year-old-farmer-dies-in-attack-by-wild-bees-in-nainital-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, घर में मचा कोहराम; पत्नी, चार बेटियों समेत पांच को छोड़ गए भीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, घर में मचा कोहराम; पत्नी, चार बेटियों समेत पांच को छोड़ गए भीम
Mon, 05 Aug 2024 01:20 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:20 PM IST
सार
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में बीते दिन रविवार को खेतों में काम कर रहे किसान पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, देर रात इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई है।
विज्ञापन
भीम सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में बीते दिन रविवार को खेतों में काम कर रहे किसान पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, हमले में घायल भीम सिंह रावत ने देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। जिससे की मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटिया और एक बेटा है। जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा निवासी भीम सिंह रावत (55) पुत्र धन सिंह रावत रविवार को अपने खेतों में कृषि कार्य में लगा हुआ था, इसी दौरान जंगली मधुमक्खियां ने उसे पर हमला कर दिया, हमले में मधुमक्खियों ने भीम सिंह को बुरी तरीके से काट लिया। जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण भीम को इलाज के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे। जहा गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: नाले में बहे बच्चे की पांच दिन बाद मिली लाश, लोगों ने गूल में फंसा देखा शव; आठ साल का था रिजवान
विज्ञापन
सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान देर रात भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।