फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   55 thousand rupees lost due to online shopping

आनलाइन शॉपिंग के चक्कर में गवां दिए 55 हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
55 thousand rupees lost due to online shopping
हल्द्वानी। आनलाइन शॉपिंग करने वालों को अब और भी ज्यादा सचेत होना पड़ेगा। जालसाज ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे एक मामले में जालसाज ने महिला के आधार कार्ड नंबर से बैंक खाता खंगाल दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी महिला मेघा ने कुछ दिन पहले हल्द्वानी कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। मेघा ने बताया कि उन्होंने एक पुराने वाहन खरीदने की वेबसाइट पर स्कूटी देखी। स्कूटी के विक्रेता से फोन पर बात की तो उसने अपनी पहचान फौजी के रूप में बतायी। विक्रेता ने पता जानने की बात कहकर आधार नंबर मांगा। आधार नंबर देते ही महिला के खाते से कुछ देर बाद 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने तहरीर में बताय कि विक्रेता का नंबर स्वीच ऑफ आ रहा है। उधर, रविवार को लालकुआं निवासी अजय जोशी ने हल्द्वानी कोतवाली में ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि उसने आनलाइन एक स्कूटी देखी। स्कूटी के विक्रेता का फोन किया तो उसने उसके खाते में 2160 रुपये डालने की बात कही। रुपये डालने के बाद नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed