फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनुपम बने नैनीताल कांग्रेस के नगराध्यक्ष

अनुपम बने नैनीताल कांग्रेस के नगराध्यक्ष

Fri, 08 Mar 2019 01:49 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
अनुपम बने नैनीताल कांग्रेस के नगराध्यक्ष
कांग्रेस
हल्द्वानी/नैनीताल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने जिले के चार नगर अध्यक्षों की घोषणा की है। नैनवाल ने बताया कि अनुपम कबड़वाल नैनीताल, जमुना दत्त कत्यूरा गरमपानी सुयालबाड़ी, कमला बधानी कोटाबाग, कैलाश दुम्का हल्दूचौड़ के नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से जारी मनोनयन पत्र बृहस्पतिवार को अनुपम को मिल गया। पेशे से वकील अनुपम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं और 1998 से कांग्रेस में सक्रिय हैं। वह डीएसबी परिसर छात्रसंघ उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2013-16 तक वह जिला कांग्रेस में संगठन सचिव भी रहे। जुझारु प्रवृत्ति के अनुपम रक्तदान प्रोत्साहन कार्यक्रम, जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयासरत रहे हैं। उनके नगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरिता आर्या, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नैनीताल पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राहुल छिम्वाल, सुमित हृदयेश आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन



अनुपम बने कांग्रेस के नैनीताल नगर अध्यक्ष
कैलाश हल्दूचौड़, कमला कोटाबाग और कत्यूरा गरमपानी नगर अध्यक्ष बने

कांग्रेस की बेतालघाट ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रचार करने एवं बूथ स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य, डॉ. महेंद्र पाल, खष्टी बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, डॉ. महिपाल साह, महिपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, हेम आर्य, भूपेश बिष्ट, इंदर बोरा, सुरेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed