{"_id":"5b6f4d0b4f1c1bf2258b479a","slug":"51534020875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह अल्ट्रासाउंड मशीन और अगले माह एंबुलेंस मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह अल्ट्रासाउंड मशीन और अगले माह एंबुलेंस मिलेगी
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत ने शनिवार को सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली/खैरना-गरमपानी में दवा वितरण, मरीजों के भर्ती वार्डों, सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खैरना में इस महीने अल्ट्रासाउंड मशीन और अगले महीने 108 एबुलेंस मिल जाएगी। भवाली की अल्ट्रासाउंड मशीन चलेगी। ऑक्सीजन सिलिंडर जाम मिलने पर उन्होंने इसकी नियमित जांच के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों समेत सीएमओ डॉ. भारती राणा ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और अन्य समस्याओं को सामने रखा। कहा गया कि अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, लैब में जांच न होने से लोगों को दूर जाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने महानिदेशक से सुविधा बढ़ाने के लिए अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने की मांग की। डीजी हेल्थ ने बताया कि वार्ड ब्वॉय की व्यवस्था हो गई है। अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने के लिए डॉ. जेपी भट्ट को रखने की बात चल रही है। अगले महीने 61 नई एंबुलेंस आने पर जल्द ही एक एंबुलेंस यहां दे दी जाएगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। प्रभारी डॉ. सतीश पंत से दवाइयों का स्टॉक पूछा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. टीके टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, मदन मोहन कैड़ा, पूरन लाल साह, कन्नू गोस्वामी, इंदर मेहरा, अभिषेक बिष्ट आदि थे।
डॉक्टरों की कमी भी होगी पूरी
भवाली (नैनीताल)। सीएचसी भवाली में डॉक्टरों की कमी के बारे में डॉ. पंत ने बताया कि पहाड़ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। कई डॉक्टरों की ट्रेनिंग पूरी होने वाली है। इसके बाद अस्पताल को जल्द नए डॉक्टर मिलेंगे। संविदा पर भी डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। भवाली में आठ डॉक्टरों के पद सृजित हैं जबकि तीन स्थायी, एक संविदा डॉक्टर तैनात हैं। बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, हड्डी रोग सर्जन के पद खाली हैं। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. अनंता, चंद्रमोहन जोशी आदि थे।