फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब अंडर ग्राउंड केबल डालने की तैयारी

अब अंडर ग्राउंड केबल डालने की तैयारी

Fri, 03 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अब अंडर ग्राउंड केबल डालने की तैयारी
हल्द्वानी। बारिश और आंधी से होने वाले नुकसान एवं हादसों में कमी लाने के लिए ऊर्जा निगम अब अंडर ग्राउंड केबल डालेगा। इसका प्रस्ताव तैयार मुख्यालय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। पहले चरण में नैनीताल, हल्द्वानी, काशीपुर को रखा गया है। इसमें 15 सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
विज्ञापन

सीई कुमाऊं एचके गुरुरानी ने बताया कि हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर में अंडरग्राउंड डाली जाएगी। वाहनों की टक्कर, आंधी, बारिश में होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी। बिजली आपूर्ति भी कम प्रभावित होगी। बताया कि हल्द्वानी में 33 केवी की 76 किमी, 11केवी की 75 किमी, 170 किमी एलटी लाइन डाली जाएगी। नैनीताल में 307, हल्द्वानी में 620, काशीपुर में 648 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गुरुरानी ने बताया कि इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आंधी, बारिश से नहीं टूटेंगी तार, बिजली की निर्बाध आपूर्ति करना होगा संभव
नैनीताल में 307, हल्द्वानी में 620, काशीपुर में 648 करोड़ का भेजा प्रस्ताव
हल्द्वानी में 33केवी की 76 किमी, 11केवी की 75 किमी, 170 किमी एलटी लाइन अंडरग्राउंड होगी

अभी 21 गांवों में नहीं पहुंची बिजली
हल्द्वानी। ग्राम स्वराज अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है और 15 अगस्त से प्रत्येक गांवों को विद्युतीकृत किया जाना है। सीई कुमाऊं एचके गुरुरानी ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान का दूसरा चरण एक जुलाई से शुरू हुआ है। 15 अगस्त तक चलेगा। बताया कि काशीपुर सर्किल में 21 गांवों को विद्युतीकृत किया जाना है। इसका काम शुरू हो गया है। प्रयास किया जाएगा कि निर्धारित अवधि तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में कराई जाएगी गार्डिंग
हल्द्वानी। कमलुवागांजा, फतेहपुर लालडांठ रोड का तैयार कर रहे प्रस्ताव 40 से 50 लाख रुपये खर्च कर गार्डिंग कराई जाएगी। ईई ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में केबल के जरिए या गार्डिंग का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसको स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। बताया कि काठगोदाम से बरेली रोड तक लाइन शिफ्ट होनी है। इसको अंडरग्राउंड किए जाने का प्रस्ताव है। एनएच इसका काम कर रहा है। इस वर्ष के अंत तक लालकुआं तक लाइनें अंडरग्राउंड हो जाएंगी। इस पर लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रामपुर रोड का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है और इस रोड की लाइनें भी अंडरग्राउंड होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed