{"_id":"5af8a5fd4f1c1bd5408b5142","slug":"51526244861-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में मनोज और आशा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में मनोज और आशा प्रथम
Updated Mon, 14 May 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
हाफ मैराथ्ान में प्रतिभ्ाागी
- फोटो : अमर उजाला
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। मुक्तेश्वर में रविवार को आयोजित हाफ मैराथन में (21 किलोमीटर) पुरुष वर्ग में मनोज सिंह, जबकि महिला वर्ग में आशा बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया।
क्षेत्र में कई वर्षों से हिमजोली अग्रणी बीटूआर हाफ मैराथन आयोजित कर रहा है। रविवार को आयोजित हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग की दौड़ में मनोज सिंह भरड़ा बागेश्वर ने प्रथम, भीम सिंह द्वितीय और सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में आशा बिष्ट प्रथम, अनिता बिष्ट द्वितीय और आशा बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं।
सभी धावकों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही विजेता मनोज सिंह भरड़ा और आशा बिष्ट को पांच-पांच हजार रुपये, भीम सिंह और अनीता बिष्ट को दो-दो हजार रुपये, सुनील कुमार और आशा बिष्ट को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मैराथन आयोजक हिमजोली के कार्यकर्ता पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
62 वर्षीय अम्मा में भी गजब का उत्साह दिखा
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। मुक्तेश्वर में आयोजित हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से 62 वर्षीय अम्मा भी पहुंची। इस मौके पर बच्चों में भी मैराथन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हाफ मैराथन में दिल्ली निवासी 62 वर्षीय संध्या राव को देखकर युवाओं और दर्शकों में भी जोश दिखाई दिया। मैराथन में उन्हें प्रतिभाग करते देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
- मुक्तेश्वर में हिमजोली अग्रणी बीटूआर की ओर से आयोजन