{"_id":"5a2ef0064f1c1b95188b93e8","slug":"51513025542-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि ने इस बार रविवार को भी तय कर दीं परीक्षाएं, शिक्षकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि ने इस बार रविवार को भी तय कर दीं परीक्षाएं, शिक्षकों ने किया विरोध
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिनों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि निर्धारित की है। इसे लेकर एमबीपीजी कॉलेज के शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने अवकाश के दिनों में परीक्षा निर्धारित करने का विरोध करते हुए ड्यूटी नहीं करने का ऐलान किया है। शिक्षकों ने कहा कि कुमाऊं विवि प्रशासन अवकाश के दिन भी परीक्षाएं कराकर शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार कर रहा है।
सोमवार को महाविद्यालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से शीतावकाश और ग्रीष्मावकाश नहीं हो पा रहे हैं, इस बार भी जनवरी में प्रस्तावित शीतावकाश के दिनों में प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित होने से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 16 दिसंबर से 24 जनवरी तक स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं रविवार, क्रिसमस, मकर संक्रांति जैसे महत्वपूर्ण अवकाशों के दिन भी निर्धारित कर दी हैं।
साथ ही 16 दिसंबर से लेकर 24 जनवरी तक एक भी दिन परीक्षाओं में अवकाश नहीं रखा गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रविवार और अवकाश के दिनों में परीक्षाएं न कराई जाएं, मांगे नहीं मानीं गईं तो सभी शिक्षक रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिन होने वाली परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. उषा मित्तल की अध्यक्षता और डॉ. विनय विद्यालंकार के संचालन में हुई बैठक में डॉ. एमएस मनोला, डॉ. एचएस भाकुनी, डॉ. शांति नयाल, नीता पांडेय, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. हेमंत शुक्ला, डॉ. महेश कुमार आदि थे।