{"_id":"59c2d6504f1c1bdd148b48f0","slug":"51505941072-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थायरायड परीक्षण के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थायरायड परीक्षण के लिए भटक रहे मरीज
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कंपनी का बकाया भुगतान न करने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में थायरायड की जांच कराने आ रहे मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। किट खत्म होने के कारण थायरायड की जांच नहीं हो पा रही है। मरीज निजी पैथोलाजी में महंगे दामों पर थायरायड की जांच करा रहे हैं।
सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन ने थायरायड किट की सप्लाई करने वाली कंपनी को भुगतान नहीं किया है। कंपनी का 30 से 40 लाख रुपये का बकाया हो गया है। एसटीएच में रोजाना लगभग 40 से 50 मरीजों की थायरायड की जांच होती है। मंगलवार से अस्पताल में किट खत्म हो गई है। इस संबंध में एमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि कंपनी का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। कंपनी को किट न मिलने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि किट आने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।