फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   51 accused jailed in Ramnagar resort prostitution case

Uttarakhand: रामनगर के रिजॉर्ट में देह व्यापार मामले में 51 आरोपियों को जेल, नाबालिग को सुधार गृह भेजा

Tue, 07 Jul 2026 12:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Tue, 07 Jul 2026 12:17 AM IST
सार

रामनगर के देह व्यापार और डांस पार्टी के भंडाफोड़ मामले में पुलिस ने 52 आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 51 लोगों को न्यायिक हिरासत जबकि एक को सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन
51 accused jailed in Ramnagar resort prostitution case
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रामनगर के ग्राम सांवल्दे क्षेत्र स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में देह व्यापार और डांस पार्टी के भंडाफोड़ मामले में पुलिस ने 52 आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 51 लोगों को न्यायिक हिरासत जबकि एक को सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्रोन रिजॉर्ट में छापा मारा था। यहां बाहरी राज्यों और विदेश से आई 10 महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर बुलाया गया था। मेरठ की एक दवाई कंपनी के मालिक उपेंद्र कुमार ने दिल्ली, यूपी से अपने डीलरों को यहां बुलाया था। कंपनी के मालिक समेत 52 लोग बिना अनुमति शराब पार्टी, डांस करती महिलाओं पर नोट उड़ाने के साथ ही अश्लील हरकतें करते मिले।

विज्ञापन


टीम ने एक नाबालिग और 51 लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बताया कि सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 51 लोगों को न्यायिक हिरासत जबकि नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed