फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   45 minutes were kept of every class Harish Rawat

45 मिनट में हर वर्ग को साध गए हरीश रावत

Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
चंद्रेश पांडे
चंद्रेश पांडे Updated Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
45 minutes were kept of every class Harish Rawat
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

 भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ब्लॉक ओखलकांडा के पतलोट कस्बे में आयोजित जनसभा में सीएम हरीश रावत ने काश्तकारों, युवाओं और महिलाओं को साधने का भरसक प्रयास किया। अपने 45 मिनट के संबोधन में रावत सबसे ज्यादा काश्तकारों को साधते नजर आए।

विज्ञापन


उन्होंने मडुवा, चौलाई, ओगल, गेठी, तुन, भीमल, अखरोट, तिमूर, तेजपत्ता के उत्पादन और विपणन का जिक्र करते हुए सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए कार्यों को गिनाया। काश्तकारों को साधने के लिए उन्होंने बंदरबाड़े और सुअर मारने की छूट देने का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


नौजवानों को साधने के लिए मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया। प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना सीएम ने कहा कि राज्य में आई आपदा के दौरान तो दिल्ली के बाबा ने साथ नहीं दिया, लेकिन अब सबका एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह हरीश रावत को ठिकाने लगा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 साल बाद कोई सीएम पहुंचा पतलोट

सीएम हरीश रावत ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट कस्बे में पहुंचने वाले दूसरे मुख्यमंत्री हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पहले अविभाजित उत्तर प्रदेश के शासन में वर्ष 1981 में तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे और इसी खेत में उनका हेलीकॉप्टर उतरा था, जहां बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी भंडारी की जनसभा थी।

मैं तो साधारण इंसान हूं भाई

पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में सीएम हरीश रावत ने दावा किया कि प्रदेश की जनता दूसरी बार भी कांग्रेस को सत्ता सौंपने जा रही है। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे उनके बाहुबली और दबंग वाले वीडियो पर रावत यह कहते हुए आगे निकल गए कि मैं तो साधारण इंसान हूं भाई...।


कांग्रेसियों की गाड़ी देख कैड़ा समर्थकों ने लगाए नारे

धानाचूली से पतलोट तक के सफर में रास्ते में जगह-जगह बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा के समर्थक खड़े मिले। मजेदार बात यह रही कि जैसे ही इस रोड से किसी कांग्रेसी की गाड़ी नजर आती तो कैड़ा समर्थक राम सिंह कैड़ा जिंदाबाद के नारे लगाने लगते। धानाचूली बैंड से कुछ दूर स्थित चाय की एक दुकान में कैड़ा के एक समर्थक ने वहां चाय पीने रुके कांग्रेसियों को खूब खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed