फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   42 quarantine from Lalkuan to Ramnagar from Cleaner's positive

क्लीनर के पॉजिटिव से लालकुआं से रामनगर तक 42 क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
42 quarantine from Lalkuan to Ramnagar from Cleaner's positive
सोयाबीन फैक्ट्री के एफ सी आई गोदाम कर्मियों से स्वास्थ्य विभाग टीम जानकारी एकत्र करते हुए - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। बाजपुर के कोरोना संक्रमित क्लीनर का हल्दूचौड़ कनेक्शन मिलने के बाद स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। बताते हैं क्लीनर 24 अप्रैल को कुरुक्षेत्र हरियाणा से गेंहू लेकर हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में आया था। इसके बाद 23 कर्मचारियों-अधिकारियों को फैसिलिटी क्वारंटीन करते हुए सतर्कता बरती जा रही है। लालकुआं नगर पंचायत ने गोदाम सहित सोयाबीन फैक्ट्री के तमाम क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कार्य भी किया।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी ट्रक क्लीनर की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजीटिव आई थी। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने युवक की कांटेक्ट ट्रेसिंग और ट्रेवल हिस्ट्री की जांच शुरू की। जांच में क्लीनर की हल्दूचौड़ एवं लालकुआं में भी ट्रैवल हिस्ट्री का पता चला। एसडीएम विवेक राय का कहना है कि क्लीनर 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे सोयाबीन फैक्ट्री में पहुंचा और भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में गेहूं उतारकर दोपहर बाद वापस लौट गया। जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो क्लीनर के संर्पक में आने वाले सभी अधिकारी-कमचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को क्वारंटीन करने की कवायद शुरू कर दी है। मेडिकल की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को किसी भी कर्मी-अधिकारी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। मौके पर पुलिस, खुफिया और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सीओ शांतनु पाराशर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने 24 को ड्यूटी में मौजूद 23 कार्मिकों को फैसिलिटी क्वारंटीन किया। दोपहर बाद लालकुआं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भारतीय खाद्य निगम एवं आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed