{"_id":"5c97cfb9bdec2239135eb830","slug":"41553452985-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला क्रिकेट लीग का पहला मैच हाइलेंडर एकेडमी ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला क्रिकेट लीग का पहला मैच हाइलेंडर एकेडमी ने जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन में हाईलैंडर एकडमी ने बाजपुर क्रिकेर्ट्स को 14 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की जिला इकाई क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन एसोसिएशन के कुमाऊं संयोजक दीपक मेहरा ने किया। जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला हाईलैंडर एकेडमी और बाजपुर क्रिकेर्ट्स के बीच खेला गया। इसमें बाजपुर क्रिकेर्ट्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हाईलैंडर एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 258 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम में हिमांशु शर्मा ने 84, दुष्यंत कुमार ने 51, बलविंदर सिंह ने 20 रनों का योगदान दिया। बाजपुर की ओर से शशिकांत और परविंदर सिंह ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजपुर क्रिकेर्ट्स 40 ओवरों में महज 244 रन ही बना सकी। टीम में मनीष कांबोज ने 72, राजेंद्र ने 49 रनों का योगदान दिया। हाईलैंडर की और से पवन आर्य ने चार व जतिन ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायर महेंद्र सिंह रजवार व राजेश कांबोज रहे जबकि स्कोरर की भूमिका सचिन सहनवाल ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को ग्रुप बी का मैच गदरपुर क्रिकेट एकेडमी और रुद्रा लाइंस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर के बीच खेला जाएगा। वहां हर्ष गोयल, ज्योति राणा, संजीव विश्नोई, राजेंद्र सक्सेना, आफताब आलम, अली हसन, दीपक, हाईलैंडर एकेडमी के प्रबंधक संजय ठाकुर आदि थे।