{"_id":"5c817f57bdec22146d7063ce","slug":"41551990615-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिगड़ेगा मौसम, आज बर्फबारी और बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिगड़ेगा मौसम, आज बर्फबारी और बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम एक बार मौसम फिर बिगड़ेगा। बर्फबारी के साथ ही बारिश की संभावना है। सूर्यदेव की तपिश गर्मी से बेहाल कर रही है। बृहस्पतिवार को चटक धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 24.5, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 10.6, न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है जबकि पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में ओलावृष्टि की संभावना है। बताया कि 11, 12 मार्च, 14, 15 मार्च को हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।
फिर बिगड़ेगा मौसम, आज बर्फबारी, बारिश की संभावना
विज्ञापन
फिर बिगड़ेगा मौसम, आज बर्फबारी, बारिश की संभावना