फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीपीएफ पासबुक और सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन

जीपीएफ पासबुक और सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन

Sat, 29 Dec 2018 01:48 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
जीपीएफ पासबुक और सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन
हल्द्वानी। पटवारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका अपडेट न होने पर एसडीएम एपी बाजपेयी ने नाराजगी जताई। पटवारी, नाजिर को चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर जीपीएफ, सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं हुई तो वेतन रोक दिया जाएगा। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी के पटलों का निरीक्षण न करने पर भी एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बाजपेयी ने शुक्रवार दोपहर तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। बताया कि तहसील के नए भवन के लिए 16 करोड़ का इस्टीमेट लोनिवि को भेजा है। डीएम ने नए भवन में कुछ संशोधन करने को कहा है। बताया कि अनुमोदन के लिए लोनिवि पत्राचार कर त्वरित कार्रवाई करेगा। नया भवन बनने तक पुराने आवासीय भवनों की मरम्मत कराने, इस्टीमेट बनाकर देने को कहा है। बाजपेयी ने बताया कि स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक, अरायजनवीसों के लाइसेंसों का नवीनीकरण नहीं हुआ है तो लाइसेंस निरस्त किए जाएं। इनका भौतिक सत्यापन भी किया जाए। बाजपेयी ने रजिस्ट्रार कानूनगो को आदेश दिए कि 2018 से पहले के लंबित वादों की तिथि प्रत्येक सप्ताह लगाई जाए। तारीख प्रत्येक सप्ताह लगने से पुराने वादे जल्द निस्तारित हो सकेंगे। कहा कि 51 गांवों की नई खतौनी बननी थी। अभी 21 गांवों की खतौनी नहीं बनी है। 15 दिन के भीतर खतौनी बनाने का काम पूरा करें।
विज्ञापन




मियाद पूरी कर चुके अभिलेखों का करें विनष्टीकरण
हल्द्वानी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एपी बाजपेयी ने रजिस्ट्रार कानूनगो को आदेश दिए कि मियाद पूरी कर चुके अभिलेखों का विनष्टीकरण किया जाए। बताया कि राज्य बनने के बाद से अभिलेखों का विनष्टीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर को पेपरलेस करने, प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो स्कैनर की जरूरत है। स्कैनर के लिए जल्द आवेदन किया जाएगा। दिव्यांगों को सुविधा देने के लिए एडीओ कार्यालय तहसील में नीचे शिफ्ट कर दिया गया है। दिव्यांगों के लिए 15 दिनों के भीतर रैंप भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed