फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दस वर्षों में 26 दिसंबर सबसे ठंडा

दस वर्षों में 26 दिसंबर सबसे ठंडा

Thu, 27 Dec 2018 02:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
दस वर्षों में 26 दिसंबर सबसे ठंडा
हल्द्वानी। दस वर्षों बाद 26 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया और शीतलहर और कोहरे ने हाड़ कंपा दिए। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है जबकि पिथौरागढ़ में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही धूप हल्की थी और हवा के कारण ठंड का एहसास हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही शीतलहर ने गलन और बढ़ा दी। दोपहर लगभग दो बजे के बाद ठंड ज्यादा बढ़ गई। ठंड के कारण लोग मफलर, टोपी, दस्ताने आदि में नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाए। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-दो डिग्री सेल्सियस कम रहे।
विज्ञापन


नौ साल का तापमान
वर्ष अधिकतम/न्यूनतम तापमान बारिश मिमी में
2017 21.4/6.0 2.8
2016 24.0/8.0 11.2
2015 19.5/3.0 00
2014 17.0/7.0 40.1
2013 13.7/65 3.2
2012 13.0/94 00
2011 22.8/4.9 00
2010 22.0/49 14.8
2009 195/53 00
नोट :: यह तापमान पिछले वर्षों में 26 दिसंबर का है। जबकि बारिश दिसंबर की है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि जनवरी तक सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ेगी जबकि फरवरी से तापमान बढ़ेगा। घना कोहरा, सूर्य की कम रोशनी और अधिक आर्द्रता के कारण गन्ने, सरसों, आलू की फसल को नुकसान होगा। दलहन की फसल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। सूर्य के कम प्रकाश के कारण गेंहू की बुआई पर भी असर होगा। साथ ही पाले के कारण टमाटर, बैगन और मिर्च की फसल पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दस साल में 26 दिसंबर सबसे ठंडा
न्यूनतम तापमान पांच डिग्री लुढ़का, शीतलहर ने हाड़ कंपाया


72 घंटों में शीतलहर चलने की संभावना


पारे का हाल (डिग्री सेल्सियस)
स्थान अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 19.5 1.5
नैनीताल 14 04
मुक्तेश्वर 11.0 0.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed