फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रानीखेत छावनी को पहला स्थान मिले इसके लिए प्रयास हुए शुरू

रानीखेत छावनी को पहला स्थान मिले इसके लिए प्रयास हुए शुरू

Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत छावनी को पहला स्थान मिले इसके लिए प्रयास हुए शुरू
रानीखेत (अल्मोड़ा)। देश की 62 छावनियों में स्वच्छता के क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रानीखेत छावनी के सम्मुख इस उपलब्धि को कायम रखने की चुनौती है। साथ ही पर्यटन नगरी को भविष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में पहला स्थान मिल सके इसके लिए भी अधिकारी अभी से प्रयासों में जुट गए हैं। इसके लिए नियमित रूप से क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष देश की 62 छावनियों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रानीखेत छावनी को तीसरा स्थान मिला है। सिटीजन फीडबैक में स्थानीय छावनी के कम नंबर रहे, नहीं तो रानीखेत छावनी पहले स्थान पर आती। पिछले कुछ सालों में यहां नियमित रूप से सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। कर्मचारियों की कमी के चलते पूर्व में कैंट की सफाई व्यवस्था को ठेके पर भी दिया गया, लेकिन यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो रही थी, जिसके चलते अब जिम्मा फिर से छावनी परिषद ने अपने ऊपर ले लिया है। इसके लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। सफाई के क्षेत्र में रानीखेत छावनी का गौरवशाली अतीत रहा है। अंग्रेज भी यहां के वातावरण से काफी उत्साहित रहते थे, नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता था। अब छावनी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सड़कों के किनारे खूबसूरत साइन बोर्ड लगाए गए हैं। घर-घर जाकर लोगों को कूड़े के दुष्परिणाम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा, स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे
अधिकारी बोले, कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा


- स्वच्छता के क्षेत्र में रानीखेत को पहला स्थान मिले इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही है। कूड़ा प्रोसेसिंग के लिए मशीन लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के यूरिनलों और शौचालयों की व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। सबसे बड़ा सहयोग नागरिकों का है। इसलिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योति कपूर, सीईओ कैंट बोर्ड रानीखेत।
- रानीखेत स्वच्छता के क्षेत्र में देश की नंबर एक कैंट बने, इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। नागरिकों का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा। हालांकि कैंट की तरफ से नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, यह नियमित रूप से चल सके इसके लिए प्रयास होंगे।
- मोहन नेगी, उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed