{"_id":"5abaa8cc4f1c1b2c678b5072","slug":"41522182348-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल मतदान की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल मतदान की तैयारी पूरी
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के 20 पदों के लिए बुधवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा। उत्तराखंड बार काउंसिल की ओर से मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यालय अधीक्षिका हिमानी जोशी ने बताया कि मतदान बुधवार सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। 20 पदों के लिए 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आठ हजार से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एक वोटर को कम से कम पांच वोट देना अनिवार्य हैं, वरना उनका वोट निरस्त माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव हो रहे हैं। 2015 में बार काउंसिल कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म होने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। मतदान के लिए सभी हाइकोर्ट समेत जिला न्यायालय, तहसील न्यायालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बार काउंसिल की परीक्षा पास अधिवक्ता को परिचय पत्र सहित पास का प्रमाण पत्र, मूल या नेट से डाउनलोड मतदान स्थल पर दिखाना अनिवार्य होगा। मतगणना सात अप्रैल से नैनीताल क्लब में होगी।