{"_id":"59c0054f4f1c1b8e688b5320","slug":"41505756495-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। टाना गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से मायके पक्ष के लोगों में खासा आक्रोश है। मृतका की मां शांति देवी की तरफ से राजस्व पुलिस में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मायके के लोगों ने यहां तहसील पहुंचकर एसडीएम रजा अब्बास से मुलाकात की तथा मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। एसडीएम ने बताया कि मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की संस्तुति कर दी गई है।
मालूम हो कि 13 सितंबर को टाना गांव निवासी गीता मेहरा पत्नी भरत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, मृतका की माता थापला निवासी शांति देवी ने मामले में पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ राजस्व पुलिस में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं होने से मृतका के मायके के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने यहां तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया। कहा कि मामले को हफ्ताभर होने जा रहा है, लेकिन पुलिस कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि शीघ्र मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया, एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की संस्तुति भी कर दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान पना देवी, कविता बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी, शांति देवी, नंदी रावत, मोतिमा देवी, मोहनी देवी, नरेंद्र सिंह, धन सिंह सहित तमाम लोग शामिल थे।